इंगेजमेंट की तारीख तय हो गयी और होटल वगैरा भी बुक कर लिया गया था. लड़की का कहना है कि युवक आकाश ने यह कहते हुये उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाना शुरु कर दिया कि अब तो उनकी शादी हो ही जायेगी. लड़की का कहना है कि शादी का प्रलोभन देकर लड़के ने उसके साथ यौन संबंध बनाया. दोनों पति-पत्नी के रुप में साथ रहने लगे. इस बीच लड़के और उसके परिवार के लोगों ने 20 लाख रुपए दहेज और एक गाड़ी की मांग की. असमर्थता जताने पर उन लोगों ने शादी तोड़ दी. बहुत पहले परसुडीह थाना में इसकी शिकायत लड़की द्वारा की गई थी. लेकिन वे लोग आपस में समझौते का भी प्रयास कर रहे थे. अंततः जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी. धारा 420/406/496/376 दर्ज प्राथमिकी में प्रयोग किया गया है।
Wednesday, October 13, 2021
शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक सम्बंध, दहेज मांग करमांगकर तोड़ दी शादी, परसुडीह थाना में मामला दर्ज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment