Saturday, October 16, 2021

हत्या करने निकले तीन युवक गिरफ्तार, पिस्टल, गोली और बम बरामद


पलामू जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरासल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीनों अपराधियों का नाम शहनवाज, अफसर आरिफ और आदिल है। बता दें पुलिस के अनुसार दुर्गा पूजा के दौरान रेलवे स्टेशन रोड में तीनों अपराधी बम और पिस्टल लेकर किसी की हत्या के फिराक में घूम रहे थे।पुलिस ने तीनों अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, एक ज़िन्दा गोली,1 किलो का एक देशी बम, एक स्कूटी और एक बाइक बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे कर रही है।

No comments:

Post a Comment