आनन-फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद अभिषेक को रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कांके थाना प्रभारी नीरज ने घटना के संबंध में बताया कि बोडिया सरकारी स्कूल के सामने गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। एनएनइसकी जानकारी पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई और अपनी देखरेख में उसका रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज कराना शुरू कराया, लेकिन इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।के
अभी तक जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार अभिषेक सिंह का छोटू सिंह नाम के एक व्यक्ति से छड़ लोड-अनलोड करने को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को यह मामला मारपीट तक पहुंच गया और इसी विवाद में बताया जा रहा है कि छोटू सिंह ने अभिषेक को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का खोखा बरामद किया है. पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
No comments:
Post a Comment