उक्त जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ प्रदेश मंत्री अभिमन्यु सिंह ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के 149वीं केन्द्रीय कार्यसमिति बैठक अयोध्या उत्तर प्रदेश में यह निर्णय लिया गया।
इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 7 सितम्बर को जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ पूर्वी सिंहभूम वाई शुक्ला के नेतृत्व में भारतीय मजदूर संघ पूर्वी सिंहभूम के सदस्यों द्वारा रेलवे क्षेत्र टाटानगर में मूल्य वृद्धि एवं महंगाई के विरोध में जन जागरण अभियान चलाया गया।
इस मौके पर मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश अभिमन्यु सिंह के द्वारा बताया गया कि पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं इसका मुख्य कारण है कि प्रदेश सरकार के द्वारा 50प्रतिशत से अधिक कर लिया जा रहा है इसलिए भारतीय मजदूर संघ केन्द्र सरकार से मांग करता है कि इसपर से वैट टेक्स हटाकर जीएसटी के दायरे में लाया जाए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह,आशिष जेना,निलेश कुमार,आघन महतो,श्रीपति महतो,बी सोरेन,दिनेश कुमार एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment