Sunday, September 5, 2021

अचानक 6 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप




गिरिडीह जिले के योगितारन गांव में अचानक 6 बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया है। उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके बीमार होने का कारण पता नहीं चल पाया है।
डॉक्टरों ने आशंका व्यक्त की है कि सभी बच्चों ने एक साथ कुछ खा लिया होगा इससे उनकी स्थिति हुई है। हालांकि बच्चों ने इस बात से इनकार किया है। डॉक्टरों का कहना है कि जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चलेगा।
इधर दूसरी ओर अचानक इन बच्चों के तबीयत खराब होने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।

No comments:

Post a Comment