गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बनकट गांव निवासी- शशिकांत मेहता का घर ध्वस्त हो गया। पीड़ित व्यक्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि अचानक आई बारिश ने मुझे बेघर कर दिया। पूरे परिवार में कुल चार सदस्य हैं। अब सभी सदस्य कहाँ रहें, यह बहुत बड़ी परेशानी सामने आ गई है। पीड़ित व्यक्ति ने बीडीओ से मदद की गुहार लगाई है।
वहीं गाड़ा खुर्द पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि- नीरज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया उक्त पीड़ित व्यक्ति अति निर्धन है। मजदूरी कर किसी प्रकार अपने पूरे परिवार का भरण-पोषण करता है। उन्होंने कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी से उक्त पीड़ित व्यक्ति को आवास देने की मांग की है।
No comments:
Post a Comment