Thursday, August 26, 2021

रांची एयरपोर्ट पंहुचा शहीद हलवलदार मनोहर कुंकल का शव, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने अर्पित की श्रद्धा सुमन


पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित मंझारी के रहनेवाले सेना के हलवलदार मनोहर कुंकल अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से शहीद हो गये थे। आज उनका पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट पंहुचा।

 जहां राष्ट्रीय युवा शक्ति के द्वारा शहीद मनोहर कुंकल की पार्थिव शरीर पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। गुरुवार को उनका शव जमशेदपुर पहुंचेगा। यहां से सड़क मार्ग से शव को मंझारी लेकर जाया जायेगा। वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।उनका परिवार जमशेदपुर के कोऑपरेटिव कॉलेज के पास स्थित बेल्डीह बस्ती में रहता है। मनोहर कुंकल ने साकची स्थित राजस्थान विद्या मंदिर से पढ़ाई की थी। पश्चिम सिंहभूम के मंझारी में उनका पैतृक निवास है। मनोहर कुंकल के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। उनकी उम्र 7 साल और 9 साल है। दोनों जमशेदपुर के बेल्डीह चर्च स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं।

No comments:

Post a Comment