सरायकेला कांड्रा मार्ग पर भीषड़ सड़क हादसे में दो की मौत, 9 लोग की हालत गम्भीर


सरायकेला खरसांवा जिले के सरायकेला कांड्रा मार्ग पर भोलाडीह स्थित मेटालसा कंपनी के पास मुख्यमार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा और ऑटो के बीच हुई टक्कर में टेम्पो पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है, जबकि नौ लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए. हैं. घायलों को एमजीएम से टीएमएच रेफर कर दिया गया है, जिसमें चार की हालत गम्भीर बतायी गयी है. हादसे के बाद मौके की नजाकत को समझते हुये चालक हाईवा छोड़कर भाग गया. वहीं अफरा-तफरी के बीच काफी लोग घटनास्थल पर जमा हो गये. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एमजीएम अस्पताल लाया गया. घायलों व मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है. लोगों का कहना है कि ऑटो कांड्रा की ओर से सरायकेला जा रही थी जबकि हाइवा सरायकेला से कांड्रा की ओर जा रहा था।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार