पत्मदा से नाबालिग लड़की का अपहरण,मामला दर्ज।


पटमदा थाना क्षेत्र के जलडहर गांव की शकुंतला सिंह ने थाना में शिकायत की है कि उनकी नाबालिक लड़की का विवाह की नीयत से अगवा कर लिया गया है. 25 जुलाई को वह घर से निकली और उसके बाद से वापस नहीं लौटी. खोजबीन के क्रम में पता चला कि जलडहर पंचायत के लावा गांव का रहने वाला रवि सिंह उसे विवाह की नीयत से भगाकर ले गया है. तीन दिनों के इंतजार के बाद भी वे नहीं लौटे तो बाद में थाना में लिखित शिकायत की गई. पुलिस ने इस सम्बंध में पोक्सो एक्ट व नाबालिक के अपहरण के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस उनकी तलाश भी कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार