Sunday, June 27, 2021

झारखंड में अगले एक साल तक डॉक्टर नहीं होंगे रिटायर,सरकार ने लिया निर्णय।

सरकार ने डॉक्टरों की किल्लत को दूर करने के लिए रिटायर होने वाले शिक्षकों को सेवा विस्तार देने का निर्णय लिया है। झारखंड कैबिनेट के फैसले के मुताबिक, ऐसे गैर शैक्षणिक और शैक्षणिक डॉक्टर जो मई 2021 से सितंबर 2021 के बीचि रिटायर होने वाले हैं उनका रिटायरमेंट मार्च 2022 तक एक्सटेंड कर दिया गया है।
सरकार के इस निर्णय से राज्य के 21 डॉक्टर को लाभ मिलेगा। इसमें गैर शैक्षणिक 14 और बाकी शैक्षणिक डॉक्टर हैं। वहीं एक अन्य फैसले में सरकार ने अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 तक रिटयार होने वाले डॉक्टर के रिटायरमेंट अवधि को भी अगले 6 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। इससे राज्य के 33 डॉक्टर को लाभ मिलेगा। इसमें 26 गैर शैक्षणिक डॉक्टर और 7 शैक्षणिक डॉक्टर शामिल हैं।
राज्य सरकार तीसरी लहर की तैयारियों के मद्देनजर प्राइवेट हॉस्पिटल का गैप असेस्मेंट करेगी। इसके तहत वहां के मैनपावर और उपकरणों की जानकारी ली जाएगी। अगर यहां पर्याप्त संख्या में मैनपावर होंगे और उपकरणों की कमी होगी तो सरकार इन्हें रेंटल उपकरण मुहैया कराएगी। ताकि इमरजेंसी में इन अस्पतालों का भी इस्तेमाल किया जा सके।

No comments:

Post a Comment