मोहन लाल अग्रवाल का निधन,व्यापारियों में शोक के लहर।
दोस्तों नमस्कार
कोरोना के संक्रमण के दौर में मेरा आप सबों से निवेदन है कि आप अनावश्यक भीड़ में जाने से बचें। मास्क और सैनेटाइजर का प्रयोग करें स्वस्थ रहें मस्त रहें।
जमशेदपुर होटलियर्स एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने मोहन लाल अग्रवाल के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की।उन्होंने कहा की मोहन लाल अग्रवाल जुझारू प्रवृत्ति के व्यक्तित्व के थे। छोटे व्यापारियों के दुख दर्द में हमेशा खड़े रहते थे।उन्होंने कहा की बड़े सरल सहज लेकिन दृढ़ निश्चयी थे। उनकाबजूद सभी वर्गों से रहा यही कारण है की वे सफल रहे। प्रभाकर सिंह के कहा की जमशेदपुर के छोटे व्यापारियों ने अपना अभिभावक खो दिया है।उन्होंने कहा की हमलोग उनके बताए हुए रास्तों पर चलने का हर संभव प्रयास करेंगे।मोहन लाल अग्रवाल अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
Comments
Post a Comment