Saturday, November 13, 2021

गढ़चिरौली:नक्सलियों व सुरक्षाबलों के मुठभेड़ में,50 लाख का इनामी नक्सली मिलिंद तेलतुंबडे भी ढेर


सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में शनिवार को 26 नक्सलियों के ढेर होने की खबर है। जबकि पुलिस के 4 जवान घायल बताए जा रहे हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। इसी बीच खबर है कि मारे गए नक्सलियों में 50 लाख रुपए का इनामी नक्सली मिलिंद तेलतुंबडे भी ढेर हो गया है। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि ग्यारापट्टी इलाके में नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली! इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस के नक्सल रोधी स्पेशल स्कवाड C-60 यूनिट को अपना ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान ग्यारापट्टी घने जंगलों में नक्सलियों को घेर लिया गया। काफी लंबी चली इस मुठभेड़ में प्रतिबंधित भाकपा (नक्सली) और पुलिस में जमकर गोलियां चली।के
पुलिस के मुताबिक कमांडो यूनिट के जबरदस्त एक्शन के बाद नक्सली धीरे-धीरे वहां से भाग गए। इसके बाद वहां पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। जिसमें 26 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इस मुठभेड़ में 3 जवान भी घायल हुए हैं। हाल के वर्षों में नक्सलियों के खिलाफ यह सबसे सफल मुठभेड़ है। जिसमें कोई नुकसान उठाए बगैर जवानों ने इतने नक्सलियों का सफाया कर दिया है।
बताते चलें कि नक्सलियों से निपटने के लिए आंध्र प्रदेश पुलिस ने ग्रेहाउंड यूनिट बना रखी है। इस यूनिट के जवान नक्सलियों की ड्रेस में जंगलों में रहते हैं और वहीं पर उनके बारे में सूचनाएं जुटाकर माओवादियों का सफाया करते हैं।
उन्हीं की तर्ज पर महाराष्ट्र में नक्सल रोधी स्पेशल स्कवाड C-60 यूनिट तैयार की गई है। इस यूनिट में राज्य पुलिस से तेज-तर्रार 60 जवानों को छांटकर शामिल किया जाता है विशेष हथियारों से लैस ये जवान भी नक्सलियों की तरह जंगल में रहकर उनका काम-तमाम करते रहते हैं।

No comments:

Post a Comment