Tuesday, September 7, 2021

भारतीय रेलवे के विकास के लिए दौरे में निकले गुरविंदर सिंह सेठी, हैदराबाद में स्टेशनों का किया निरक्षण

  वैश्विक महामारी कोरोना के कारण रेल का परिचालन पूरी तरह से ठप रहने के कारण जहां जनमानस को यात्रा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था,वही भारतीय रेल को भी राजस्व के नुकसान सहना पड़ा। कोरोना के कम होते असर के मद्देनजर सरकार द्वारा रेल के परिचालन को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।सरकार का प्रयास है की जनमानस की समस्याओं का निष्पादन त्वरित रूप से हो साथ ही रेल के राजस्व में भी वृद्धि हो।ऐसे में प्रधानमंत्री के निर्देश पर रेल मंत्री की अध्यक्षता में यात्री सेवा समिति का गठन किया गया है।यह समिति देश के विभिन्न रेल मंडलों के अंतर्गत पड़ने वाले स्टेशन का औचक निरीक्षण कर लोगों के समस्याओं से रूबरू होंगे और रेल के राजस्व में इजाफा हेतु स्वयं सेवी संगठनों सहित रेल पदाधिकारियों से चर्चा कर राजस्व वृद्धि के उपायों को समिति की होने वाली बैठक में मंत्री के समक्ष रखेंगे। समिति के सदस्यों का चयन पीएमओ के निर्देश पर उनके अबतक के बेहतर प्रदर्श को देखते हुए किया गया है। 


झारखंड से भी प्रदेश के अल्पसंसख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी को उनके अबतक के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए पीएमओ द्वारा भारतीय रेल यात्री सेवा समिति का सदस्य बनाया गया है।उन्हें भारतीय रेल के विकास, यात्रियों की सुविधाओं की व्यवस्था और भारतीय रेल के राजस्व के वृद्धि हेतु भारतीय रेल मंत्रालय के सदस्य के रूप में एक महत्वपूर्ण पदभार दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा निर्देश पर समिति द्वारा भारतीय रेल के विकास और राजस्व की वृद्धि के साथ साथ यात्रियों की सुविधाओं के लिए विभिन्न रेलवे स्टेशन का दौरा कर वहां लोगों की समस्याओं को नजदीक से समझने का प्रयास किया गया। इस क्रम में गुरविंदर सिंह सेठी द्वारा हैदराबाद, सिकंदराबाद सहित कई स्टेशन का दौरा कर वहां के अधिकारियों के साथ बैठक किया गया। श्री सेठी ने अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरे के क्रम में गुरविंदर सिंह सेठी उड़ीसा और झारखण्ड का दौरा भी निश्चित है, जिसकी तिथि अभी सुनिश्चित नहीं की गई 

No comments:

Post a Comment