Friday, September 3, 2021

कांग्रेस विधायक ने किया तालिबान समर्थन, प्रदेश्नमे गरमाई राजनीति।


अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले कांग्रेस विधायक और झारखंड के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष इरफान अंसारी ने अफगानिस्तान में तालिबान के शासन का समर्थन किया है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि वहां के लोग अब खुश हैं।अफगानिस्तान-पाकिस्तान में जो रहा उससे लेना-देना नहीं इरफान अंसारी ने कहा कि ब्रिटिश और अमेरिकी सेना जहां भी जाती हैं लोगों पर अत्याचार करती हैं। अफगानिस्तान में शांति होनी चाहिए क्योंकि अमेरिकी सैनिक चले गए हैं और ब्रिटिश सेना को खदेड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान-पाकिस्तान में जो हो रहा है उससे हमें कुछ लेना-देना नहीं है।

अमेरिकन वहां जाकर अफगानिस्तान और तालिबान के साथ ज्यादती कर रहे थे। मां-बहन, बच्चों तक को तंग कर रहे थे। इसी के खिलाफ यह लड़ाई है। जो कुछ फैलाया जा रहा है, वह गलत है। इरफान अंसारी ने कहा कि तालिबान ने अमेरिका को अफगानिस्तान से खदेड़ कर शानदार काम किया है।

तालिबानियों की सराहना की जानी चाहिए क्योंकि उन्होंने अमेरिकियों को अफगानिस्तान से खदेड़ दिया है। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि अमेरिकी सेना अफगानिस्तान में किस तरह की ज्यादती करती थी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक के बयान पर विपक्ष ने आपत्ति जताते हुए कहा कि विधायक के बयान से कांग्रेस की नियत और नीति का पता चलता है।विधायक के विवादित बयान से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

No comments:

Post a Comment