Saturday, September 4, 2021

जमशेदपुर में सजेगी संगीत की।महफिल,कोलकाता से आयेंगे कलाकार।


कोरोना की वजह से सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम ठप हो गए थे। हुए भी तो दर्शक-श्रोता ऑनलाइन शामिल हुए। कलाकार भी अपने-अपने स्थान से प्रस्तुति दे रहे थे। करीब दो वर्ष बाद जमशेदपुर में संगीत की महफिल सजने जा रही है, जिसमें कोलकाता से कलाकार आएंगे। यह संभव हो रहा है जमशेदपुर म्यूजिक सर्कल की वजह से, जो 11 सितंबर को गोलमुरी के इवनिंग क्लब प्रेक्षागृह में संगीत सभा कर रही है।
इसमें प्रथम प्रस्तुति वीरेंद्र उपाध्याय और उनके शिष्यों द्वारा जमशेदपुर म्यूजिक सर्किल या जेएमसी की थीम पर संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके ठीक बाद कोलकाता की पारोमिता राय शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगी। उनके साथ तबले पर प्रदीप भट्टाचार्य और हारमोनियम पर वीरेंद्र उपाध्याय संगत करेंगे। अंत में कोलकाता के प्रख्यात सितार वादक पंडित असीम चौधरी सितार वादन पेश करेंगे, जिसमें उनके साथ अमिताभ सेन तबला पर संगत करेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश निश्शुल्क रखा गया है।

No comments:

Post a Comment