Thursday, August 26, 2021

मुनव्वर राणा के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चाचा और भाईयों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप


 मशहूर शायर मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज राणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। तबरेज पर आरोप है कि उसने प्राॅपर्टी मामले में अपने चाचा और भाईयों के खिलाफ साजिश रचि एवं उन्हें झूठे केस में फँसाने की कोशिश की। लेकिन जांच के दौरान उसे आरोपी पाए जाने पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तबरेज ने प्राॅपर्टी विवाद के चलते खुद पर फायरिंग कारवाई थी और फिर साजिश के तहत अपने भाईयों और चाचा को नामजद कर दिया था। इसके बाद कोर्ट ने तबरेज के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।
उत्तर प्रदेश रायबरेली पुलिस ने बुधवार देर रात लखनऊ के लालकुआं इलाके से कवि मुनव्वर राणा के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर कई लोगों को गिरफ्तार किया।
28 जून को रायबरेली में मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज पर बदमाशों ने गोली चला दी थी। हालांकि इस गोली कांड में तबरेज पर दो राउंड गोली दागी गई थी लेकिन उसको कुछ भी नहीं हुआ। तबरेज पर ये हमला उस दौरान हुआ था जब वह रायबरेली अपने मूल निवास पर आए थे और अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। इस हमले के बाद मुनव्वर ने कहा था कि जमीनी विवाद को लेकर उनके ही परिवार के लोग रंजिश रखते थे और उन्हीं लोगों ने ये हमला करवाया होगा।
पिछले महीने एसपी श्लोक कुमार ने कहा था कि ‘तबरेज ने अपने साथी हलीम और सुल्तान के साथ पूरी साजिश रची। तबरेज ने अपने चाचा को संपत्ति विवाद में फंसाने के लिए ये साजिश रची थी। एसपी ने आगे बताया कि ‘हलीम ने सतेंद्र और शुभम नाम के दो शूटर को फायरिंग के लिए भेजा था। उन्होंने बताया कि हलीम, सुल्तान, सतेंद्र और शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से घटना में इस्तेमाल बाइक और पिस्टल बरामद कर ली गई है। तबरेज की गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रही हैं।

No comments:

Post a Comment