बोड़ाम थानांतर्गत दलमा पहाड़ी क्षेत्र में वही नक्सली के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान 14 लैंडमाइंस (प्रत्येक का वजन करीब 5 से 6 किलोग्राम) पुलिस द्वारा बरामद किया गया।
नक्सलियों द्वारा यह लैंडमाइंस इसलिए लगाया गया था की सर्च अभियान के दौरान पुलिस जवानों को भारी क्षति पहुंचा कर इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सके। लेकिन पुलिस जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। पुलिस द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए लैनडमाइंस को वहीं पर निष्क्रिय कराया गया। इस प्रकार पुलिस जवानों ने अपनी सूझ बुझ से एक बड़े हादसे को टालने में सफल रहे।लैंडमाइंस मिलने के बाद पुलिस बल सतर्कता के नक्सलियों द्वारा चलाए जा रहे सर्च अभियान को और तेज कर दिया है।
No comments:
Post a Comment