झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। यह पुनर्गठन दिसंबर, 2019 में राज्य विधानसभा चुनाव के बाद से ही प्रतिक्षित था। विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में झामुमो गठबंधन की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव को वित्त मंत्री बनाया। इसके बाद से ही प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव की चर्चा चल पड़ी। अब जाकर नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजेश ठाकुर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्ति किया है। इसके अलावा चार कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा,बंधु तिर्की,जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर बनाए गए हैं।
No comments:
Post a Comment