महिला को निर्वस्त्र पिटा,घटना में 2 महिला और 3 पुरुष हैं आरोपी।


माराफारी थाना क्षेत्र के घोइंचाटोला में 19 वर्षीय युवती को निर्वस्त्र कर पेड़ में बांधकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार घर से घसीट कर युवती को कुछ लोगों ने कपड़ा उतारते हुए मुख्य चौक के पास ले जा कर भीड़ के सामने पिटाई किया। यही नहीं निर्वस्त्र कर यवुती को पिटता देख जब कुछ लोगों ने उसे ढकना चाहा को उसकी भी इन दरींदों ने पिटाई कर दी। बता दें कि 27 अगस्त की रात की यह घटना बताई जा रही है।


वहीं, पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस समझौता करने की बात कह कर मामला दर्ज करने से आनाकानी कर रही थी। जिसके बाद कल यानी 29 अगस्त को थाने में मामला दर्ज किया गया। पीड़ित युवती ने इस दौरान न्याय की गुहार भी लगाई।
बताया जा रहा कि महिला की अनैतिक संबंध की वजह से उसकी इस तरह से पिटाई की गई है। जिससे स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। पीड़िता दो महिला और तीन पुरुष पर निर्वस्त्र कर पिटाई का आरोप लगाया है।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार