एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सराईकेला खरसावां जिला के सापडा क्षेत्र में पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम।में सर्वप्रथम महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिलाओं को संबोधित करते हुए डाँ पवन पाण्डेय ने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण झारखंड में निवास करने वाले लोगों के आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए हुआ है।लेकिन आज भी हमारी आदिवासी समुदाय की महिलाएं विकास से कोशो दूर है।आज भी इन्हें दिहाड़ी मजदूरी के लिए विवश होना पडता हैं।इसके लिए झारखंड के सभी राजनीतिक दलों को एक मंच पर आकर चितंन करने की आवश्यकता है।सरकार की विकास की योजनाओं को अंतिम पायदान पर खडे व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए राजनीतिक दलों के कार्यकताओ को जोर लगाने की आवश्यकता है।अभी 30 जून को हूल आंदोलन की वर्षी बीती हैं।यह आंदोलन हमें याद दिलाता है कि झारखंड के वीर सपूतों ने कैसे कैसे संघर्ष करके अपने अधिकारो की रक्षा की है। एनसीपी झारखंड राज्य में महिलाओं के अधिकारो को लेकर आंदोलन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। और हमारी यह कोशिश हैं कि महिलाओं को खासकर आदिवासी समाज की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए। ताकि वे अपने अधिकारों को समझ कर उनके लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद कर सके।क्योंकि एक जागरूक महिला से उसका अधिकार कोई नहीं छीन सकता है। कार्यक्रम में सराईकेला खरसावां जिला अध्यक्ष दिनेश गोराई, मोहम्मद रफीक विशेष रूप से उपस्थित थे ।।
No comments:
Post a Comment