Thursday, July 1, 2021

लोकायुक्त न्यायमूर्ति डीएन उपाध्याय पंचतत्व में विलीन,, सिटी एसपी ने दी सलामी।


झारखंड के लोकायुक्त न्यायमूर्ति डीएन उपाध्याय का पार्थिव शरीर दिल्ली से विशेष एंबुलेंस द्वारा शुक्रवार को दिन के 11:00 बजे जमशेदपुर उनके भुईयाडीह आवाज पहुंचा. शव के साथ उनकी बेटी व पत्नी भी थी. उनके आवास पर भी न्यायमूर्ति उपाध्याय के परिवार के सदस्य और शुभचिंतक जमा थे. उनके आवास पर राजकीय सम्मान के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. तिरंगे में लिपटे न्यायमूर्ति उपाध्याय के शव को सिटी एसपी सुभाष चन्द्र जाट ने पुष्पगुच्छ अर्पितकर सलामी दी. पुलिस के जवानों ने अपनी रायफलें झूकाकर उन्हें सम्मन दिया और सलामी दी. उसके बाद शव को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट अंतिम संस्कार के लिए लाया गया. बर्निगघाट पर भी जवानों ने अपने राइफल झुका कर न्यायमूर्ति उपाध्याय को अंतिम विदाई के रुप में गार्ड ऑफ ऑनर दिया राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनकी चिता को उनके इकलौते पुत्र निशांत उपाध्याय ने अग्नि दी. उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति उपाध्याय का मंगलवार की रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था. कोरोना से पीड़ित न्यायमूर्ति उपाध्याय को फेफड़े में ज्यादा संक्रमण था और उन्हें सांस लेने में किठनाई हो रही थी. हालांकि वे नेगेटिव दिन हो गए थे, लेकिन डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

No comments:

Post a Comment