Sunday, July 25, 2021

BIG BREAKING हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन की घटनाओं में आठ लोगों की मौत, चार घायल।देखे लाइव वीडियो।





हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रविवार को भूस्खलन की कई घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सांग्ला-छितकुल के निकट बटसेरी के पास भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं। पुलिस ने बताया कि एक टेम्पो पर भारी चट्टानों के गिरने की वजह से उसमें सवार 11 लोगों में से आठ की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि जिले में इसी तरह की एक अन्य घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने बचाव अभियान शुरू कर दिया है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

No comments:

Post a Comment