Thursday, June 24, 2021

भारतीय जनतंत्र।मोर्चा के संरक्षक सह विधायक सरयू राय ने खस्ताहाल डिमना रोड का लिया जायजा।


जमशेदपुर के मानगो डिमना चौक से लेकर डिमना लेक तक कि सड़क का अवस्था दयनीय है। वाहनों की कौन कहे पैदल चलना भी मुश्किल है। गुरुवार को जमशेदपुर पूर्वी के वर्तमान विधायक सरयू राय ने इसका निरीक्षण किया. साथ ही जुस्को प्रबंधन से इसे दुरुस्त करने को लेकर वार्ता करने की बातें कही। विधायक सरयू राय के साथ इस दौरान भारतीय जनतंत्र मोर्चा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब हो इस सड़क में काफी ज्यादा गड्ढे हो गए हैं,जिससे दुर्घटना होनेंकी संभावना बनी रहती है। डिमना आने जाने के लिए यही मुख्य सड़क है। जिस कारण इस सड़क पर आवागमन काफी ज्यादा रहता है।
श्री राय ने क्षेत्र के वर्तमान विधायक सह मंत्री बन्ना गुप्ता एवं राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विगत डेढ़ वर्ष से मानगो का विकास रुक सा गया है. जिस प्रगति से मानगो का विकास पहले हो रहा था, अब वो बंद हो गया है और अब क्षेत्र की जनता को ही इसके लिए आगे आकर अपनी मांगो को सरकार के समक्ष रखते हुए आवाज बुलंद करने की जरूरत है।

No comments:

Post a Comment