पिछले 36 घंटे से उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हाउस अरेस्ट कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी को सीतापुर पुलिस ने शांति भंग करने और धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। कुछ ही देर में उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश की जा सकती है। प्रियंका गांधी समेत 11 लोगों पर शांति भंग करने का आरोप में मामला दर्ज किया गया है।गिरफ्तारी से पूर्व प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लखीमपुर हिंसा से संबंधित कथित एक वीडियो शेयर कर पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा था। ये वीडियो आपकी सरकार के एक मंत्री के बेटे को किसानों को गाड़ी के नीचे कुचलते हुए दिखाता है. इस वीडियो को देखिए और इस देश को बताइए कि इस मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया और इस लड़के को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। मेरे जैसे विपक्ष के नेताओं को तो आपने हिरासत में बगैर किसी ऑर्डर और एफआईआर के रखा है.” उन्होंने आगे सवाल किया कि ये आदमी अभी भी आजाद क्यों घूम रहा है?
उन्होंने गिरफ्तारी के पूर्व ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें चाहे तो पुलिस गिरफ्तार कर ले लेकिन वह बिना किसान परिवारों से मिले नहीं लौटेगी।
दूसरी ओर हरगांव पुलिस के मुताबिक प्रियंका गांधी के अलावा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत 11 लोगों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
No comments:
Post a Comment