प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कंपनी में बतौर सेल्समैन अजीत के साथ उस महिला की शादी 2019 में हुई थी। शादी के बाद पति उसे ससुराल नहीं ले गया था। इसी बीच उसकी पहचान फेसबुक पर एक लड़के से हुई। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ गया। पहली बार पति उसे लेकर ससुराल जा रहा था। उसके प्रेमी को यह नागवार गुजरा। महिला धनबाद स्टेशन से बाहर आकर बस से पहले वाराणसी गई। वहां से वह अपने प्रेमी के पास गोरखपुर चली गई। उसके प्रेम-प्रसंग की भनक उसके घरवालों को भी थी। इसलिए ससुराल जाते समय उसका मोबाइल सिम निकाल लिया गया था लेकिन वह वाईफाई के जरिए व्हाट्सएप पर अपने प्रेमी से संपर्क में थी।12 जुलाई की रात मौर्य एक्सप्रेस के धनबाद स्टेशन पहुंचने के बाद महिला कपड़े बदलने की बात कह टॉयलेट गई थी। उसके बाद से लापता हो गई थी।
पति ने धनबाद रेल पुलिस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस संदर्भ में इतला किया तो पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर ही उस तक पहुंची।
No comments:
Post a Comment