भारत की पूर्व विदेश मंत्री व भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज का आज द्वितीय पुण्यतिथि है। इसे लेकर हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि सुषमा स्वराज जी एक प्रखर वक्ता थी। वह एक अद्वितीय महिला थी। आज हम उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं।
वहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री गंगोत्री कुजूर ने कहा कि वह सब के हितों में सोचने वाली एक मिलनसार महिला थी। जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर हम सब उन्हें नमन करते हैं।
No comments:
Post a Comment