पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के नए मुख्यमंत्री होंगे। उनको भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने अपना नेता चुन लिया है। तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के नए मुख्यमंत्री होंगे। उनका शपथ ग्रहण भी जल्द किया जाएगा। कई दिनों की राजनीतिक उठापठक के बाद भाजपा नेतृत्व ने यह फैसला लिया है। वह युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और दो बार खटीमा से विधायक रहे हैं। भाजपा की विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मोहर लगाई है। उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव में करीब 6 महीने का वक्त बाकी है और इससे पहले भाजपा ने 45 साल के धामी पर दांव लगाया है।वे उधम सिंह नगर की खटीमा विधानसभा सीट से विधायक हैं। भाजपा विधायक दल ने भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम की घोषणा की।
No comments:
Post a Comment