रांची एयरपोर्ट से लखनऊ,कोलकाता भुनेश्वर के लिए शुरू होने जा रही है सीधी विमान सेवा।


बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए सीधी विमान सेवा एक अगस्त रविवार से शुरू हो रही है. इंडिगो की 6 ई 123 लखनऊ से दिन के 10.55 बजे उड़ेगी और 12.05 बजे रांची पहुंचेगी. उधर, रांची से 6 ई 124 दोपहर 12.45 बजे उड़ेगी और 1.40 बजे लखनऊ पहुंचेगी. यह विमान सप्ताह में चार दिन रांची से लखनऊ के बीच उड़ान भरेगी।
कोलकाता-रांची-भुवनेश्वर मार्ग पर एलायंस एयर शुरू करेगी सेवा : एलायंस एयर ने शुक्रवार को कहा कि वह 11 अगस्त से कोलकाता-रांची-भुवनेश्वर मार्ग पर नयी उड़ानों का परिचालन करेगी. यह उड़ान हर सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को परिचालित होगी. यह एयरलाइन इन शहरों को जोड़ने के लिए 70 सीटों वाला विमान तैनात करेगी.

उड़ान संख्या 9-एल 720 कोलकाता से सुबह आठ बजे रवाना होगी और नौ बजकर 40 मिनट पर रांची पहुंचेगी और वहां से दस बजकर 10 मिनट पर रवाना होकर सवा ग्यारह बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी. उड़ान संख्या 9-एल 719 भुवनेश्वर से दिन में पौने बारह बजे रवाना होगी और 12. 50 बजे रांची पहुंचेगी. वहां से सवा बजे पर रवाना होकर दो बजकर 50 मिनट पर कोलकाता पहुंचेगी।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार