Friday, June 4, 2021

रांची में जहर परोसने वाला नरेश सिंघानियां गिरफ्तार, नामकुम से हुआ अरेस्ट।


दोस्तों नमस्कार
कोरोना के संक्रमण के दौर में मेरा आप सबों से निवेदन है कि आप अनावश्यक भीड़ में जाने से बचें। मास्क और सैनेटाइजर का प्रयोग करें स्वस्थ रहें मस्त रहें।

रांची में अवैध शराब के किंगपिन नरेश सिंघानियां को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार इलाके से गिरफ्तार किया गया है। इस पर अवैध शराब का कारोबार करने और 22 लोगों की मौत का मामला दर्ज है। यह पिछले 4 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था।
रांची पुलिस के मुताबिक, SSP एस के झा को गुप्त सूचना मिली थी कि नरेश सिंघानियां अपने रिश्तेदार के घर नामकुम आया है। जानकारी मिलते ही नाकुम थना प्रभारी को अलर्ट कर दिया गया। इसके बाद प्लानिंग के साथ सुबह इसे इसके संबंधी के घर से ही दबोच लिया गया।
2017 के करम पर्व के मौके पर 2 सितंबर 2017 की रात अवैध शराब कारोबारी सिंघानिया बंधु प्रहलाद सिंघानिया और नरेश सिंघानिया ने रांची के बाजार में नकली शराब की एक बड़ी खेप उतारी थी। इस जहरीली शराब का सेवन करने से 22 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में जैप के चार जवान भी शामिल थे। जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया था कि जहरीली शराब की यह खेप सिंघानिया बंधुओं ने बाजार में परोसा था।
अवैध शराब के व्यापार के मामले में सिंघानियां ब्रदर्स (प्रहलाद व नरेश सिंघानियां) पर रांची के नामकुम, सुखदेव नगर और डोरंडा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दोनों पिछले 20 वर्षों से रांची में अवैध शराब का कारोबार कर रहे थे। जहरीली शराब की खेप उतारे जाने से हुई मौतों के बाद धंधे पर विराम लगा। सिंघानिया बंधु के खिलाफ अवैध शराब के कारोबार का पहला मामला 2005 में दर्ज हुआ था।
अवैध शराब कारोबारी प्रह्लाद सिंघानिया को पुलिस ने 4 साल पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद पुलिस को चकमा देकर वह ठिकाना बदल-बदलकर रह रहा था। आखिर में उसे चार अक्तूबर 2017 को जमशेदपुर से ही दबोचा गया था।

No comments:

Post a Comment