जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी के अंतर्गत बिरसानगर, जोन नं. 2 बी तथा बर्मामाइंस के लोंगटोम बस्ती का दौरा किया। दौरे के क्रम में उन्होंने स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। लोगों ने क्षेत्र से संबंधित सड़क, नाली सहित विभिन्न समस्याओं के बारे में विधायक श्री राय को बताया। श्री राय ने उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को इसके समाधान हेतु निेर्देश दिया। दौरे के क्रम में विधायक सरयू राय के साथ ही भाजमो के केन्द्रीय उपाध्यक्ष रामनारायण शर्मा, जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कोया, बिरसानगर मंडल के अध्यक्ष एम चन्द्रशेखर राव, बर्मामाइंस मंडल के अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह, बर्मामाइंस के विधायक प्रतिनिधि कमल किशोर, दुर्गा राव, सुनील, वरूण आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment